नई दिल्ली : सरकारी तेल कंपनियों की ओर से सोमवार को भी ईंधन की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ। इससे ग्राहकों को राहत मिली है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि नहीं होने से इसका सीधा असर देश के आम आदमी की जेब पर राहत के रूप में पड़ा है। बता दें कि दिवाली के अवसर पर केंद्र सरकार की तरफ से आम आदमी को पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी से बड़ी राहत दी गई थी।
देश के मुख शहरों में दिल्ली में पेट्रोल 103.97 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर लीटर बिक रहा है।
गौरतलब है, कि केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते पेट्रोल पर 5 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल पर 10 रुपए घटाने का ऐलान किया था। तेल की कीमतों में यह कमी केंद्र द्वारा ईंधनों पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में कमी के कारण आई थी।
शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)
श्रीगंगानगर 116.34 100.53
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13
दिल्ली 103.97 86.67
मुंबई 109.98 94.14
चेन्नई 101.40 91.43
कोलकाता 104.68 89.79
भोपाल 107.23 90.87
रांची 98.52 91.56
बेंगलुरु 100.58 85.01
पटना 105.90 91.09
चंडीगढ़ 94.98 83.89
लखनऊ 95.28 86.80
नोएडा 95.51 87.01
जयपुर 111.10 95.71
स्रोत: IOC
मोदी सरकार ने पिछले सप्ताह पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी, ताकि ईंधन की रिकॉर्ड-उच्च कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। वहीं, केंद्र सरकार की घोषणा के बाद 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अलग-अलग अनुपात में वैट दरों में कटौती करते हुए लोगों को और राहत दी है।
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।