नई दिल्ली : दिवाली और धनतेरस से पहले भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लेकिन, आज सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं देखा गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर आज यानी 30 अक्टूबर 2021 (Gold Price 30 October 2021) 24 कैरेट सोना 48,050 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 64,600 प्रति किलो बिक रहा है। चांदी के प्राइस में 400 रुपये प्रति किलो की कमी देखी गई है।
आपको बता दें कि गोल्ड ज्वैलरी के प्राइस में देश भर में अलग-अलग होते है। हर राज्य अपने हिसाब से इस धातु पर एक्साइज ड्यूटी, स्टेट टैक्स और मेकिंग चार्जेज लगाता है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 47,000 से लेकर 47,050 प्रति 10 ग्राम है।
वहीं चेन्नई में सोने का दाम 22 कैरेट सोने का दाम 45,120 प्रति 10 ग्राम है. वहीं दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम 51,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने का दाम 49,220 है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 48,050 प्रति 10 ग्राम है और कोलकाता में 50,050 प्रति 10 ग्राम है।
मिस्ड कॉल देकर जानें सोने का भाव
आपको बता दें कि आप घर बैठे इन दरों का पता आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस इस नंबर 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल देनी होगी और आपके फोन पर एक मैसेज आएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं।
भारत में बनेगी गोल्ड एक्सचेंज
मार्केट रेगुलेटर SEBI ने गोल्ड एक्सचेंज बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गोल्ड एक्सचेंज में सोने का कारोबार इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (रसीद) यानी EGR के जरिये होगा। इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट की लॉन्चिंग किसी भी मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज या फिर नए स्टॉक एक्सचेंज से होगी। सेबी की अनुमति के बाद ही तय होगा कि EGR की न्यूनतम कीमत कितनी होगी। इसके बाद स्टॉक एक्सचेंज EGR को गोल्ड में बदल सकेंगे। सेबी के मुताबिक गोल्ड एक्सचेंज में EGR की ट्रेडिंग और फिजिकल गोल्ड की डिलीवरी का पूरा इको-सिस्टम होगा और यह देश में गोल्ड कारोबार में ज्यादा पारदर्शिता और विकल्प मुहैया कराएगा। गोल्ड एक्सचेंज EGR की खरीद-बिक्री का नेशनल प्लेटफॉर्म होगा। ईजीआर के तहत स्टैंडर्ड गोल्ड का कारोबार होगा और पूरे देश में गोल्ड के एक जैसे प्राइस स्ट्रक्चर को बनाने में मदद करेगा।