1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. वरमाला हुए, सात फेरे लिये… फिर दुल्हन ने किया सिंदूर लगवाने से इंकार, धरने पर बैठे बाराती पक्ष

वरमाला हुए, सात फेरे लिये… फिर दुल्हन ने किया सिंदूर लगवाने से इंकार, धरने पर बैठे बाराती पक्ष

By: Amit ranjan 
Updated:
वरमाला हुए, सात फेरे लिये… फिर दुल्हन ने किया सिंदूर लगवाने से इंकार, धरने पर बैठे बाराती पक्ष

नई दिल्ली : वरमाला हुए, सात फेरे लिये फिर जब सिंदूर दान का समय आया तो दुल्हन ने अचानक सिंदूर लगवाने से इंकार कर दिया और विवाह मंडप से उठकर चल गई। जिससे बारातियों में हड़कंप मच गया। आखिर दुल्हन ने ऐसा क्यों किया। वहीं दुल्हन की इस हरकत , दुल्हन पक्ष के लोग भी सन्न रह गए। साथ ही शादी न होने के कारण बाराती पक्ष के लोग दुल्हन के ही घर पर धरने पर बैठ गए।

दूल्हे और बारातियों का कहना है कि या तो दुल्हन शादी कर साथ चले या फिर शादी पर उन्होंने जो खर्च किया है, उसका हर्जाना लड़की पक्ष चुकाए। आपको बता दें कि ये अजीबोगरीब घटना रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी इलाके से सामने आई है। जिसमें ठीक सिंदूर दान से पहले भरे मंडप में दुल्हन ने शादी से इनकार कर हलचल मचा दी।

वहीं, दूसरी तरफ दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद लड़के वाले शादी में हुए खर्च की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। बता दें कि रांची के मांडर इलाके के रहने वाले विनोद लोहरा की शादी रांची के धुर्वा के मौसीबाड़ी में रहने वाली चंदा लोहरा के साथ तय हुई थी। 29 जून को विनोद बारात लेकर चंदा के घर पहुंचा।

शादी की सभी रस्में शुरू की गईं। वरमाला भी हो गई, सात फेरे भी चंदा और विनोद ने ले लिए…लेकिन जैसे ही सिंदूर दान करने की बारी आई दुल्हन चंदा अचानक मंडप से उठ कर चली गई। जिससे हड़कंप मच गई। दुल्हन ने अपने मां-बाप से कहा कि वह शादी नहीं करना चाहती है क्योंकि उसे लड़का पसंद नहीं है।

मामले को लेकर लड़की के पिता जगदीश लोहरा का कहना है कि लड़की शादी को तैयार नहीं और लड़के पक्ष के लोग शादी में हुई खर्च हुए पैसे मांग रहे हैं लेकिन उनके पास पैसे नहीं हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...