हम सब बचपन में कोई ना कोई शरारत करते है लेकिन एक शैतानी सबने की होती है और वो है अपने दोस्तों या अपने भाई को पानी में धक्का दे देना।
अक्सर बचपन में हम लोग ये शैतानी करते है और एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें भी एक हाथी अपने भाई के साथ ऐसी ही शैतानी कर रहा है।
दरअसल वीडियो में आप देख सकते है कि दो हाथी के बच्चे नहाते हुए मस्ती कर रहे है और कुछ देर बाद ही एक हाथी दूसरे हाथी को धक्का देकर पानी में गिरा देता है।
लोग इस वीडियो जमकर शेयर और लाइक कर रहे है। साथ ही साथ अपने बचपन के दिनों को भी याद कर रहे है कि कैसे वो मस्ती किया करते थे।