1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सैफ अली खान की फिल्म ‘तांडव’ का टीजर रिलीज, दमदार लुक में आएंगे नजर

सैफ अली खान की फिल्म ‘तांडव’ का टीजर रिलीज, दमदार लुक में आएंगे नजर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सैफ अली खान की फिल्म ‘तांडव’ का टीजर रिलीज, दमदार लुक में आएंगे नजर

सैफ अली खान की अपकमिंग वेब सीरीज़ ‘तांडव’ का टीजर रिलीज़ हो गया है। फिल्म की कहानी भारतीय राजनीति पर आधारित है।

इस वेब सीरीज़ में राजनीति, दलित और यूपी पुलिस के सम्बंधों की कहानी है, जिसमें सैफ दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर द्वारा प्रड्यूस ‘तांडव’ की वेब सीरीज़ का पहला टीजर सामने आया है, जिसमें केवल एक डायलॉग ने दमदार छाप छोड़ी है।

वीडियो में राजनीतिक माहौल नजर आ रहा है, जहां भीड़ का हुजूम अपने नेता के सामने खड़ी है। सैफ अली खान राजनेता के रोल में नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में केवल एक लाइन का संवाद सुनाई दे रहा है, जो काफी दमदार है। वीडियो में कहा जा रहा है, ‘ इस देश में जो प्रधानमंत्री है, वही राजा है।’ इस वेब सीरीज़ में सैफ अली खान के अलावा डिंपल कपाड़िया और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार हैं।

बताया जा रहा है कि यह सीरीज़ उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बेस्ड है। इस वेब सीरीज का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...