नई दिल्ली : पेट्रोल और डीजल की कीमत नये-नये रिकॉर्ड कायम कर रही है। लगातार 2 दिन रेट स्थिर रहने के बाद आज फिर पेट्रोल 58 पैसे और डीजल 35 पैसे महंगा हुआ है। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत बढ़कर 107.94 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, वहीं डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इस तरह से फ्यूल की कीमतें उंचे स्तर पर पहुंच गया है। देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत पहले ही 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुकी है। तेल की बढ़ती कीमतों के कारण आमलोगों का बजट भी बिगड़ गया है।
महानगरों के पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स
शहर पेट्रोल (रु/ प्रति लीटर) डीजल (रु/ प्रति लीटर)
दिल्ली 107.94 96.67
मुंबई 113.80 104.75
कोलकाता 108.45 99.78
शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 107.94 96.68
मुंबई 113.76 104.71
चेन्नै 104.70 100.89
कोलकाता 108.41 99.75
भोपाल 116.58 105.97
रांची 102.17 101.96
बेंगलुरु 111.66 102.57
पटना 111.60 103.25
चंडीगढ़ 103.84 96.35
लखनऊ 104.84 97.09
नोएडा 105.06 97.28
चेन्नई 104.83 100.92
ऐसे जानें अपने शहर पेट्रोल और डीजल की कीमत का हाल
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत हर दिन अपडेट होती है। तेल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम व अन्य तेल कंपनियां हर दिन सुबह कई शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमत को अपडेट कर देती हैं।
अगर आपको अपने शहर के पेट्रोल डीजल की कीमत जाननी है तो SMS से अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा।