नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2021 अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है, जिसका अब पहला प्लेऑफ मुकाबला रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस समय प्वाइंट टेबल में टॉप पर हैं। ऐसे में ये क्वालिफायर 1 में आमने सामने होंगी। जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी, उनका सीधा फाइनल का टिकट कट जाएगा। वहीं जो टीम हारेगी, उन्हें एक और मौका मिलेगा।
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने साल दर साल बेहतर प्रदर्शन किया है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल के युवा कप्तान ऋषभ पंत ने भी अपने प्रदर्शन से लोगों को काफी इम्प्रेस किया है। ऐसे में अब फाइनल के लिए ‘गुरु-चेले’ की जोड़ी आमने-सामने होगी।
Sweet spot 💙
There’s just something so graceful about a well-timed drive, isn’t there? 🤩#YehHaiNayiDilli #IPL2021 #DCSpecials @OctaFX pic.twitter.com/nKmuvVfQZu
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 9, 2021
चेन्नई पर भारी पड़ी दिल्ली
आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस आईपीएल में दो मुकाबले खेले गए और दोनों ही बार ऋषभ पंत की टीम ने बाजी मार ली। इस जीत के साथ ही दिल्ली पहली ऐसी टीम बनी, जिसने चेन्नई सुपर किंग्स जैसी ताकतवर टीम को एक ही सीजन में दो बार हराया। ऐसे में अब चेन्नई के सामने मौका है कि वह दिल्ली को मात देकर सीधा आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ले। अगर आईपीएल इतिहास की बात करें तो चेन्नई की टीम दिल्ली पर भारी पड़ी है।
CSK के लिए धोनी की खराब फॉर्म चिंता
चेन्नई के सामने सबसे बड़ी चिंता कप्तान एमएस धोनी की खराब फॉर्म है, अभी तक इस सीजन में धोनी सिर्फ 96 रन ही बना पाए हैं। ऐसे में टीम को अपने कप्तान से किसी चमत्कार की उम्मीद है। वहीं धोनी से इतर ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डू प्लेसिस, रविंद्र जडेजा टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में फिर इनका जादू प्लेऑफ में दिख सकता है। इनके अलावा शार्दुल ठाकुर, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर से गेंदबाजी के मामले में चेन्नई को उम्मीद है।
Insights. Intense. Involved.
Conversations with the Vaathi! 🔥#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/scE11dimtz— Chennai Super Kings – Mask P😷du Whistle P🥳du! (@ChennaiIPL) October 9, 2021
फिर दम दिखाएगी दिल्ली कैपिटल्स
अगर हम दिल्ली कैपिटल की बात करें तो इस बार पूरे सीजन में इस टीम का दबदबा रहा है। दस जीत के साथ दिल्ली 20 प्वाइंट लेकर टॉप पर रही, हालांकि आखिरी लीग मैच जरूर हार गई। दिल्ली के पृथ्वी शॉ और शिखर धवन दोनों ही ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। इन दोनों के अलावा कप्तान ऋषभ पंत और चोट के बाद वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर भी अच्छे टच में हैं। दिल्ली के लिए उनकी बॉलिंग यूनिट ने कमाल किया है, आवेश खान, अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्किया की चौकड़ी ने सामने वाली टीमों को परेशान किया हुआ है।
कब किसका मैच?
10 अक्टूबर, रविवार: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (क्वालिफायर 1)
11 अक्टूबर, सोमवार: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (एलिमिनेटर)