1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बड़वानी नगर पालिका सभागृह में नारी शक्ति वंदन का कार्यक्रम किया गया आयोजित

बड़वानी नगर पालिका सभागृह में नारी शक्ति वंदन का कार्यक्रम किया गया आयोजित

नगर पालिका अध्यक्ष की मौजूदगी में महिलाओं का किया सम्मान। बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाली छात्राओं को शील्ड की भेंट। जल संरक्षण की दिलाई गई शपथ।

By: Naredra 
Updated:
बड़वानी नगर पालिका सभागृह में नारी शक्ति वंदन का कार्यक्रम किया गया आयोजित

बड़वानी जिला मुख्यालय के नगर पालिका के सभागृह में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी निक्कू चौहान व उपाध्यक्ष सहित पार्षद व जनप्रतिनिधि, नवनियुक्त एल्डरमैन व सीएमओ की मौजूदगी में नारी शक्ति वंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर फूलमालाअर्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान कार्यक्रम को लेकर अध्यक्ष अश्वनी निक्कू चौहान ने बताया कि नारी शक्ति को सशक्त बनाने और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए नगर पालिका द्वारा स्वयं स्व सहायता समूह की महिलाए व महिला पार्षदों,बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर शील्ड भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया है।

नगर पालिक अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान ने कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, उन्हें समाज में निर्णय लेने की मुख्यधारा में शामिल करना और उनके कार्यों की सराहना करना। जिसका श्रेय उन्हें देश के प्रधानमंत्री मोदी को दिया। जिन्होंने नारी को देश मे नई पहचान दिलाने का कार्य किया। जिसकी प्रंशसा करते हुए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री को समस्त महिलाओं की ओर से बधाई दी।

श्री चौहान ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक कानून नहीं बल्कि नए भारत की एक आधारशिला है’ जो महिलाएं घरेलू कार्य तक सीमित थी वह आज इस आरक्षण के चलते हुए लोकसभा और राज्यसभा जैसे क्षेत्रों में जाने का उन्हें एक अवसर प्रदान होगा। जिसमें  सरकार द्वारा बनाई जाने वाली योजनाओं में वे अहम भूमिका निभाएंगी।

इस अधिनियम के तहत महिलाएं स्वयं का व्यवसाय भी कर रही है। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाएं बेहतर योगदान दे रही है। इस विकसित भारत का लक्ष्य सभी के प्रयासों से मिलकर पूर्ण करेंगे। वहीं जल बचाओ को लेकर शपथ लेते हुए जल की महत्व के बारे में समझाया और जल ही जीवन है, जिसका उतना ही उपयोग हो जितनी आवश्कयता पड़ती है। इसके बाद उन्होंने समस्त महिलाओं के साथ जल संरक्षण करने की शपथ ली। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को शुभकामनाएं दी।

बड़वानी से संवाददाता लोकेश दावदे की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...