{ श्री अचल सागर जी महाराज की कलम से }
आज इस कोरोना के महासंकट के कारण देश में करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए है। कई लोग तो अपनी नौकरी खो चुके है और अब बेरोजगारों की तरह दर दर की ठोकरे खा रहे है।
ऐसे लाखों मजदुर है जो कोरोना के कारण अपने घर और गाँव तो आ गए है लेकिन अब उनके पास खाने को कुछ नहीं है। वो घर का खर्चा भी नहीं चला पा रहे है।
कोई कर्जा भी नहीं दे रहा है क्यूंकि उनके पास कोई गारंटी नहीं है इसलिए आज सिर्फ दूर के ढोल सुहावने नज़र आ रहे है।
आज देखा जाए तो मध्यमवर्ग इससे बड़ा प्रभावित हुआ है। लोगों की दुकानों का किराया जा रहा है लेकिन ग्राहक नहीं है।

घर में जिसकी नौकरी थी उसकी नौकरी जा चुकी है तो पैसा नहीं है, ऐसे में अब इन सब लोगों को सिर्फ मोदी जी से आस है।
जब जब देश संकट में आया है पीएम मोदी जी ने एक मुखिया के जैसे देश को राह दिखाई है। आज पूरा देश उम्मीद भरी निगाहो से उनकी और देख रहा है।
जैसे मोदी जी ने एक प्रधान सेवक की तरह अब तक देश की सेवा की है उम्मीद है की इन करोड़ों बेरोजगार युवाओं की उम्मीदों पर वो खरा उतरेगें।