1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. …इस मौत ने बदल कर रख दी मिथुन की ज़िदगी, नक्सली से बॉलीवुड के डिस्को डांसर बनने तक का सफ़र

…इस मौत ने बदल कर रख दी मिथुन की ज़िदगी, नक्सली से बॉलीवुड के डिस्को डांसर बनने तक का सफ़र

By: Amit ranjan 
Updated:
…इस मौत ने बदल कर रख दी मिथुन की ज़िदगी, नक्सली से बॉलीवुड के डिस्को डांसर बनने तक का सफ़र

नई दिल्ली : अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक बार फिर अपने राजनीतिक करियर का आगाज़ करते हुए रविवार को ब्रिगेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय कैलाश विजयवर्गीय तथा पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष दीलिप घोष की अगुवाई में पार्टी में शामिल हुए और सभी ने उनका स्वागत किया। भाजपा में शामिल होते ही मिथुन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मैंने तृणमूल कांग्रेस में शामिल होकर गलती कर दी थी।”

दरअसल, जब ममता ने पहली बार पश्चिम बंगाल की सत्ता संभाली थी तब उन्होंने साल 2014 में मिथुन चक्रवर्ती को तृणमूल कांग्रेस के साथ जुड़ने का आमंत्रण दिया था, जिसे मिथुन ने स्वीकार कर लिया था और साल 2016 में राज्यसभा से सांसद भी निर्वाचित भी हुए थे। बता दें, मिथुन चक्रवर्ती की टीएमसी में एंट्री बेहद ही दिलचस्प रहा है।

आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने उन्हें मशहूर कलाकार सुचित्रा सेन के अंतिम संस्कार के दौरान पार्टी का टिकट ऑफ़र किया था। लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान जब मिथुन चक्रवर्ती का नाम शारदा चिटफ़ंड घोटाले में सामने आया तब उन्होंने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था और साथ-साथ राजनीति से भी संन्यास ले लिया था।

शायद ही कुछ लोगों को पता होगा कि मिथुन बॉलीवुड के डिस्को डांसर बनने से पहले नक्सली थे। लेकिन भाई की मौत के बाद उनकी जिंदगी ही बदल गई थी। उनके ऊपर परिवार को संभालने की जिम्मेदारी बढ़ गई थी। मिथुन को डांस का शौक था, जिसके चलते उन्होंने अपना पहला स्टेज शो किया था। इसके बाद मिथुन ने एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया और बड़े पर्दे पर अपने करिय़र की शुरुआत की। मिथुन चक्रवर्ती ने बॉलीवुड में अपने दम पर पहचान बनाई और हिंदी सिनेमा को एक से एक बहतरीन फ़िल्में दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...