1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में देखने को मिलेगा चक्रवात तूफान ‘ताउते’ का असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, हो सकती है मुसीबत

राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में देखने को मिलेगा चक्रवात तूफान ‘ताउते’ का असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, हो सकती है मुसीबत

By: Amit ranjan 
Updated:
राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में देखने को मिलेगा चक्रवात तूफान ‘ताउते’ का असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, हो सकती है मुसीबत

नई दिल्ली : चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ मुंबई से गुजर चुका है, लेकिन उसने अपने पीछे तबाही के कई मंजर छोड़ गये। सड़कों पर गिरे हुए पेड़, मकान के ऊपर से गायब छत्त और डूबता जहाज। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट कर रखा था, इसके बावजूद भी लोगों को जहाज की सवारी करनी क्यों सूझी, ये पता नहीं। वहीं जहाज कंपनी भी इस तूफान में अपनी जहाज को समुद्र किनारे रखने के बजाये, समुद्र में क्यों गई, इसकी भी कोई जानकारी नहीं है।

आपको बता दें कि देश की राजधानी नई दिल्ली में प्री मॉनसून गतविधियां शुरू हो गई है। हफ्ते के पहले ही दिन आकाश में काले बादल छाए गए। धूप की झलक तक देखने को नहीं मिली। बताया जा रहा है है महाराष्ट्र और गुजरात में तबाही मचाने वाले चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ का असर दिल्ली पर भी देखने को मिल सकता है। इस कारण अगले तीन दिनों तक राजधानी दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री के आसपास दर्ज हो सकता है।

 

अगले दो घंटे में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान समेत आस-पास के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

गुरुवार दोपहर तक होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के असर की वजह से आज यानी मंगलवार रात से गुरुवार दोपहर तक बारिश जारी रह सकती है। बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में मध्यम बारिश का अनुमान है। इसके अलावा कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी तूफान का असर

मौसम विभाग के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि गुजरात के तटीय इलाकों को पार करने के बाद चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ राजस्थान और हरियाणा की तरफ मुड़ेगा। जिस वजह से पहले दक्षिण और पूर्वी राजस्थान में बारिश होगी। उसके बाद हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में बारिश होगी। वैसे आज शहर में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। 19 मई को बारिश की सबसे अधिक गतिविधियां देखने को मिल सकती है। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश से पहले कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी आने की संभावना है।

आंधी के लेकर येलो अलर्ट जारी

वहीं मौसम विभाग ने आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकतम तापमान इस दिन महज 30 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद 20 मई से बारिश की गतिविधियां कम होगी। हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान महज 30 डिग्री बना रहेगा। इसके बाद 21 मई से मौसम साफ हो जाएगा और तेज धूप की वापसी होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...