1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्‍यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के हितग्राहियों को राज्यपाल देंगे सौगात, 1 अप्रैल को मंडला में होगा कार्यक्रम

मुख्‍यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के हितग्राहियों को राज्यपाल देंगे सौगात, 1 अप्रैल को मंडला में होगा कार्यक्रम

पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल श्री पटेल से भेंट कर कार्यक्रम का आमंत्रंण दिया।

By: Naredra 
Updated:
मुख्‍यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के हितग्राहियों को राज्यपाल देंगे सौगात, 1 अप्रैल को मंडला में होगा कार्यक्रम

भोपालः राज्यपाल मंगुभाई पटेल 1 अपैल को मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के हितग्राहियों को दुधारू पशुओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम मंडला जिले के विकासखंड बिछिया के ग्राम कान्हारी कला में होगा। कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल भी उपस्थित रहेंगे।

मंत्री श्री पटेल ने लोकभवन में राज्यपाल से की भेंट

बुधवार को पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल श्री पटेल से भेंट की। उन्होंने आगामी 1 अप्रैल को मंडला जिले के विकासखंड बिछिया के ग्राम कान्हारी कला में होने वाले मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना कार्यक्रम के बारे में राज्यपाल श्री पटेल को जानकारी दी और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल श्री पटेल ने आमंत्रण को स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान की। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव भी उपस्थित रहे।

पिछड़ी जनजाति के लिए चलाई जा रही योजना

प्रदेश सरकार द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातीय बैगा, सहरिया एवं भारिया समुदाय के समग्र विकास, आर्थिक सशक्तिकरण के लिये मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना संचालित की जा रही है। योजना में प्रदेश सरकार द्वारा हितग्राही को इकाई लागत का 90 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है, जबकि 10 प्रतिशत राशि हितग्राही को जमा करनी होती है। योजना का क्रियान्वयन डिंडोरी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, श्योपुर, मुरैना और भिंड जिले में किया जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...