1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 24 फरवरी को लॉन्च होगा देश का पहला 5 जी हैंडसेट, जानिए कीमत

24 फरवरी को लॉन्च होगा देश का पहला 5 जी हैंडसेट, जानिए कीमत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
24 फरवरी को लॉन्च होगा देश का पहला 5 जी हैंडसेट, जानिए कीमत

24 फरवरी को भारत में पहला 5जी हैंडसेट लॉन्च होने जा रहा है, चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ‘रियलमी’ ने इसकी लॉन्चिंग को लेकर पूरी तैयाकियां कर ली है। कंपनी के अधिकारियों की माने तो इसकी कीमत 50 हजार रुपए के करीब होगी। अधिकारी ने दावा किया की 24 फरवरी को भारत में पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है।

मोबाइल फोन्स की तुलना करने वाली एक वेबसाइट का अनुमान है कि कम चिपसेट संस्करण के साथ 5जी स्मार्टफोन हैंडसेट की कीमत 25,790 रुपए प्रति यूनिट पर उपलब्ध हो सकती है। वहीं, एक अधिकारी की माने तो, कंपनी भविष्य को ध्यान में रखते हुए उत्पादों को तैयार करना चाहती है, जिससे दुनिया में यात्रा करने वाले अनेक लोग इसका प्रयोग कर सके। उन्होंने कहा कि इस हैंडसेट की तकनीक दुनिया के लगभग हर विकसित देश में उपलब्ध हैं।

रियलमी द्वारा एक्स 50 प्रो 5जी हैंडसेट को स्पेन और भारत में एक साथ लॉन्च किया जाएगा, क्योंकि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण दुनिया के सबसे बजडे मोबाइल ट्रेड शो, वर्ल्ड मोबाइल कांग्रेस 2020 को रद्द कर दिया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...