{ श्री अचल सागर जी महाराज की कलम से }
इस संसार में जो भी कार्य होते है वो मानव जन्य ही होते है। इंसान की कार्य को संपन्न करता है और वही कार्य को बिगाड़ता है।
इस संसार में कोई भी कार्य बिना मानव की स्वीकृति के नहीं हो सकता है। हर अच्छी और बुरी चीज़ में मानव का हाथ होता ही है।
इसलिए तो क्या आप अपने परिवार और समाज के लिए कोरोना को खत्म करने का प्रण नहीं ले सकते ? यदि आप थोड़ी सी भी जिम्मेदारी ले ले तो कोरोना खत्म हो जाएगा।
जैसे की अध्ययन से पता चला है की कोरोना काम करने से नहीं फैलता है। अगर आप नियमों का पालन करे और दुरी बनाये रखे तो कोरोना नहीं होगा।

चाहे आप ऑफिस में हो, दुकान में हो या फैक्ट्री हो आप अगर अपने मन में ठान ले की आपको नियमों का पालन करना है तो एक दिन कोरोना से हो रही जंग जीत ली जायेगी।
जब तक मानव प्रेम मन में नहीं होगा तब तक आप कोरोना से नहीं जीत सकते है। आपको ना सिर्फ अपने आप को बचाना होगा बल्कि दूसरे का भी ध्यान रखना होगा।
लेकिन एक चीज़ यह भी है कि जो उपद्रवी है उन पर सरकार को ध्यान रखना होगा। जो भी कानून तोड़े उसके खिलाफ कार्यवाही हो ताकि लोगों में कड़ा संदेश जाए।