सिंगरौलीः कलेक्टर गौरव बैनल ने चितरंगी विकासखंड का दौरा किया। इस दौरान चितरंगी में 12 करोड़ लागत से निर्मित हो रहे आईटीआई कॉलेज भवन एवं 42 करोड़ लागत से निर्मित हो रहे सीएम राइस विद्यालय का निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री बैनल ने आईटीआई भवन में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया और निर्देश दिया है कि मैटेरियल टेस्टिंग हेतु लैब का निर्माण किया जाए। बिना टेस्टिंग के किसी भी सामग्री का प्रयोग निर्माण कार्य में ना किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि समय सीमा के अंदर गुणवत्ता पूर्वक कार्य को पूर्ण करें। वहीं उन्होंने निर्माणाधीन सीएम राइस विद्यालय में भी चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
कलेक्टर ने विद्यालय में तैयार किए गए लैब कक्षा अध्ययन कक्ष मल्टीपरपज हॉल आदि का भी अवलोकन किया। तथा निर्माण के लिए जो शेष कार्य बचे हुए हैं उन्हें भी पूर्ण करने का निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि समय सीमा एवं गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री पीआईयू प्रदीप चढ़ार, तेजस्वी शुक्ला, सहायक यंत्री विपिन त्रिपाठी , संजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
सिंगरौली से संवाददाता अमित पांडे की रिपोर्ट