1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. माइक्रोसाफ्ट के सीईओ पसंदीदा क्रिकेटर पर बोले-कल सचिन थे आज विराट हैं

माइक्रोसाफ्ट के सीईओ पसंदीदा क्रिकेटर पर बोले-कल सचिन थे आज विराट हैं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
माइक्रोसाफ्ट के सीईओ पसंदीदा क्रिकेटर पर बोले-कल सचिन थे आज विराट हैं

भारत के अलावा वैसे तो क्रिकेट के दुनियाभर में लाखों-करोड़ो फैन है। उनमे से एक माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्य नडेला जो क्रिकेट के बहुत बड़े फैन है। माइक्रोसाफ्ट इंडिया के अध्यक्ष अनंद माहेश्वरी ने ‘चैट’ कार्यक्रम के दौरान जब नडेला से सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बीच पसंदीदा क्रिकेटर को चुनने के लिए बोला गया तो नडेला ने कहा कि यह धर्म चुनने की तरह है। मैं कहूंगा कि कल तेंदुलकर और आज विराट।

बता दे नडेला ने अपनी किताब ‘हिट रिफ्रेश’ में भी बताया है, कि मैं कहीं भी रहूं यह खूबसूरत खेल हमेशा मेरे दिमाग में रहता है।

आगे नडेजा ने माहेश्वरी के साथ बातचीत के दौरान अनिल कुंबले के साथ मुलाकात का भी जिक्र किया। कुंबले ने स्पेक्टाकाम टेक्नोलाजीस नाम की स्टार्टअप कंपनी खोली है। नडेला ने कहा कि उन्होंने मुझे गेंदबाजी करने का मौका दिया, मुझे अपने जीवन में सिर्फ उसी समय ऐसा करने का मौका मिला, अपना सपना जीने का।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...