1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. धान खरीद केंद्रों के माध्यम से खरीदे गए धान का किसानों को भुगतान नहीं किए जाने पर आम आदमी पार्टी ने नाराजगी जताई

धान खरीद केंद्रों के माध्यम से खरीदे गए धान का किसानों को भुगतान नहीं किए जाने पर आम आदमी पार्टी ने नाराजगी जताई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
धान खरीद केंद्रों के माध्यम से खरीदे गए धान का किसानों को भुगतान नहीं किए जाने पर आम आदमी पार्टी ने नाराजगी जताई

विकासनगर : धान खरीद केंद्रों के माध्यम से खरीदे गए धान का किसानों को भुगतान नहीं किए जाने पर आम आदमी पार्टी ने नाराजगी जताई। सोमवार को आप कार्यकर्त्‍ताओं ओं ने किसानों की फसल का भुगतान जल्द किए जाने की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फसल का भुगतान शीघ्र कराए जाने की मांग की। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।

आम आदमी पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं ने विकासनगर स्थित तहसील मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन कर किसानों की समस्या उठाई। कार्यकर्त्‍ताओं ने धान की फसल खरीद के काम को पूरा हुए दो माह बीत जाने के बाद भी किसानों को भुगतान नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा सरकार एक तरफ एमएसपी पर धान की सौ प्रतिशत खरीद करती है, दूसरी तरफ किसानों को उनकी फसल की कीमत का भुगतान नहीं कर रही है।

जिससे किसानों के सामने फसल बेचने के बाद भी भारी आर्थिक संकट खड़ा हो रखा है। किसान अपनी फसल बेचकर अपने पारिवारिक कार्यों से लेकर आगामी फसल की तैयारियों में आने वाले खर्च की व्यवस्था करता है, लेकिन सरकार की लापरवाही के चलते किसान अपनी फसल की कीमत के भुगतान का इंतजार कर रहा है।

उन्होंने सरकार से किसानों के बकाया भुगतान की रकम शीघ्र किसानों को उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। प्रदर्शन करने वालों में आप नेता डिंपल सिंह, गुरमैल सिंह राठौर, अनंतराम चौहान, गुमान सिंह कर्णवाल, प्रतीक सक्सैना, गुलफाम अहमद, मनोज चौधरी, सलीम, रामपाल, सीमा पाल, विपिन नेगी, आरोही, सोमबाला, प्रेम लता, रुपा देवी, प्रदीप, वसीम, लक्ष्मीकांत गौतम, राहुल आदि शामिल रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...