नई दिल्ली : टाटा मोटर्स ने दिवाली से पहले अपनी कमर्शियल गाड़ियों की रेंज का विस्तार कर अनोख रिकार्ड बनाया। दरअसल कंपनी कमर्शियल व्हीकल के हर सेगमेंट में गाड़ियां उतारी और कुल 21 गाड़ियों को एक साथ लॉन्च किया है। ये व्हीकल कार्गो समेत सभी सेक्टर में ट्रांसपोर्टेशन की बढ़ती जरूरतों को पूरा करेगी।
टाटा मोटर्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, गिरीश वाघ ने कहा, “भारतीय इकोनॉमी को शक्ति देने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, कन्ज्यूमर खपत और ई-कॉमर्स को निर्बाध रूप से चलाने के लिए ट्रासपोर्टेशन का लगातार चलते रहना आवश्यक है। कॉमर्शियल व्हीकल में अग्रणी होने के नाते, हम स्मार्ट, भविष्य के लिए तैयार प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के ऑफर्स ग्राहकों को देना जारी रखेंग।”
We’re thrilled to announce the unveil of 21 new vehicles, a historic moment for us & a redefining one for our customers. Bigger, better & more profitable CV across categories, to drive your business in the direction of success. Join us at 5 pm today.
#TataMotorsBS6Trucks pic.twitter.com/uTJ2jtc44z— Tata Motors (@TataMotors) October 28, 2021
मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल के सात नए ट्रक
टाटा मोटर्स ने मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में सात नए ट्रक लॉन्च किए हैं। इसकी खास बात ये है कि इन सभी ट्रकों की स्वामित्व की कुल लागत को बेहतर बनाया गया है। इसका मतलब इन ट्रकों का माइलेज बेहतर हुआ है साथ ही मेंटिनेंस कॉस्ट भी घटी है। ये 7 नए ट्रक Signa 5530 S, Signa 4623 S, Signa 4625 S ESC, Signa 4221 T, Signa 4021 S, Signa 3118 T और Prima 2830 K हैं।
इंटरमीडिएट और लाइट कमर्शियल व्हीकल के पांच छोटे हाथी
टाटा मोटर्स के इंटरमीडिएट और लाइट कमर्शियल व्हीकल को आम लोगों के बीच अक्सर ‘छोटा हाथी’ बुलाया जाता है। कंपनी ने इस सेगमेंट में भी 5 नई गाड़ियां लॉन्च की हैं। इसमें डीजल और सीएनजी इंजन का ऑप्शन दिया गया है। ये कमर्शियल गाड़ियां 4 से 18 टन लोड की कैटेगरी में आती हैं। ये 5 छोटे हाथी Ultra T 18 SL, 407G, 709G CNG, LPT 510 और Ultra T 6 हैं।
Tata Ace की कैटेगरी का विस्तार
टाटा मोटर्स ने स्मॉल कमर्शियल व्हीकल और पिक-अप कैटेगरी में अपनी लोकप्रिय Tata Ace रेंज का विस्तार किया है। इस कैटेगरी में कंपनी ने Winger Cargo, Ace Petrol CX Cab Chassis, Ace Gold Diesel+ और Intra V30 HIgh Deck लॉन्च किए हैं। इनका उपयोग गली-मोहल्लों की दुकानों में सामान की डिलीवरी, ई-कॉमर्स और पार्सल या कोरियर कंपनियां ज्यादा करती हैं।
लॉन्च की इलेक्ट्रिक बस
टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक बस को भी इन 21 गाड़ियों के साथ लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक बस का नाम Starbus 4/12 है। इसके अलावा कंपनी ने 4 और ट्रैवल व्हीकल लॉन्च किए हैं। इनमें Winger 15S, Starbus 2200, Cityride Prime और Magna Coach शामिल हैं।