1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज दुनिया की सबसे मूल्यवान आईटी कंपनी बन गई

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज दुनिया की सबसे मूल्यवान आईटी कंपनी बन गई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज दुनिया की सबसे मूल्यवान आईटी कंपनी बन गई

गुरुवार को टीसीएस के शेयर 3.19 फीसदी तक की तेजी के साथ 2,825 रुपये के भाव पर बंद हुए, मगर शुक्रवार को एक फीसदी की कमजोरी के साथ 2792 रुपये पर खुला,कंपनी ने बाजार पूंजीकरण के मामले में अपनी प्रतिद्वंद्वी एक्सेंचर को मात दी.

टीसीएस का मार्केटकैप 10.6 लाख करोड़ रुपये (करीब $144.73 अरब) रहा, जबकि एक्सेंचर का मार्केटकप 10.52 लाख करोड़ ($143.4 अरब) दर्ज किया गया. आईबीएम का मार्केटकैप $118.2 अरब यानी 8.67 लाख करोड़ रुपये का था.

सितंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजों के चलते टीसीएस के शेयरों में अच्छी तेजी बनी हुई है. इसके साथ ही कंपनी ने 16,000 करोड़ रुपये के बायबैक का एलान भी किया है. कंपनी ने 12 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड भी दिया है.

कंपनी का रेवेन्यू 3 फीसदी बढ़कर 40,135 करोड़ रुपये रहा. कोरोना काल में कंपनियों का डिजिटल खर्च बढ़ गया है. विश्लेषकों का मानना है कि बैंकिंग, वित्त, रिटेल और लाइफ साइंसेज जैसे सेक्टर्स में काफी अच्छी तेजी आई है, जिसकी वजह से कंपनी का प्रदर्शन निखरा है.

आईसीआईआई सिक्योरिटीज के विश्लेषक सुधीर गुंतुपल्ली और हार्दिक संगानी का मानना है कि कंपनी यूरोप जैसे बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का प्रयास कर रही है.

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...