1. हिन्दी समाचार
  2. कर्नाटक
  3. कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी कांग्रेस में हुए शामिल, टिकट न मिलने से बीजेपी से दिया था इस्तीफा

कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी कांग्रेस में हुए शामिल, टिकट न मिलने से बीजेपी से दिया था इस्तीफा

कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसके साथ अब यह तय हो गया है कि कांग्रेस लक्ष्मण सावदी को उनके पारंपरिक विधानसभा क्षेत्र अथानी से ही टिकट देगी।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी कांग्रेस में शामिल हो गए। इससे पहले उन्होने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होने शुक्रवार को कांग्रेस राज्य इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार समेत पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कांग्रेस महासचिव एवं कर्नाटक के पार्टी प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला मौजूद थे। बता दें कि सावदी ने आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इससे पहले सावदी को नजरअंदाज करते हुए भाजपा ने बेलगावी जिले की अथानी सीट मौजूदा विधायक महेश कुमाथल्ली को दे दी थी। जबकि सावदी वर्तमान में भाजपा के टिकट पर विधान परिषद के सदस्य हैं। वह अथानी से तीन बार विधायक भी रह चुके हैं। वर्ष 2018 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनावों में वह कुमाथल्ली से हार गए थे। कुमाथल्ली पाला बदलने वाले कांग्रेस के उस समूह में शामिल थे, कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन की सरकार को गिराने और 2019 में बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाने में मदद की थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...