बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर अली खान की डायट को लेकर बहुत कॉन्शियस रहती हैं। करीना इस बात का पूरा ध्यान रखती हैं कि तैमूर को पोषण से भरपूर खाना मिला और इस मामले में वो एक स्ट्रिक्ट मॉम भी हैं।
वही, तैमूर अली खान अपनी क्यूटनेस के वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। उनकी क्यूटनेस को लेकर फोटोग्राफर्स भी अकसर उनकी फोटो क्लिक करते हुए और वीडियो बनाते हुए दिखाई देते हैं।

लेकिन तैमूर अली खान के कुछ वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि फोटोग्राफर्स को देख नन्हे शहजादे परेशान होने लगे हैं। हाल ही में तैमूर अली खान का एक वीडियो इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसमें वह फोटोग्राफर्स को देख चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
तैमूर अली खान के साथ वीडियो में करीना कपूर भी नजर आ रही हैं। जैसे ही तैमूर अली खान कार से अपनी मम्मी करीना कपूर के साथ उतरते हैं, वैसे ही वह फोटोग्राफर्स को देखकर परेशान हो जाते हैं। इतना ही नहीं, तैमूर अली खान ‘नो फोटोज’ भी चिल्लाने लगते हैं।
ऐसे में करीना कपूर उन्हें अपने साथ ले जाने की कोशिश करती हैं। जैसे ही वह मम्मी के साथ घर में एंट्री करने वाले होते हैं, तैमूर अली खान फोटोग्राफर्स को किक दिखाना भी शुरू कर देते हैं। वूंपला द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो को अब तक एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।