शाजापुर में विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर महिला थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत यमराज की प्रस्तुति और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में जागरूकता फैलाने वाले छात्र-छात्राओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
