बालाघाट के मालखेड़ी क्षेत्र में बाघ की दहशत से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ के डर के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे और लोग खेत व मजदूरी के लिए बाहर निकलने से भी बच रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा और बाघों की गतिविधियों पर रोकथाम की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
