Road Safety News in Hindi

Public Safety: 10 करोड़ की सड़क पर टूटा सीवरेज चेंबर, हादसे का खतरा

Public Safety: 10 करोड़ की सड़क पर टूटा सीवरेज चेंबर, हादसे का खतरा

बड़वानी में 10 करोड़ की मुख्य सड़क पर टूटा सीवरेज चेंबर हादसे को न्योता दे रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने नगर पालिका पर लापरवाही के आरोप लगाए।

बरसात में जलमग्न हो जाता है एमपी–महाराष्ट्र को जोड़ने वाला मार्ग, ग्रामीणों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग

बरसात में जलमग्न हो जाता है एमपी–महाराष्ट्र को जोड़ने वाला मार्ग, ग्रामीणों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग

बरसात के दौरान बुरहानपुर जिले के देड़तलाई में मध्य प्रदेश–महाराष्ट्र को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग जलमग्न हो जाता है, जिससे 8 से 10 गांवों के ग्रामीणों, किसानों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने, स्थायी पुलिया निर्माण और बेहतर जल निकासी व्यवस्था की मांग की है। प्रशासन ने स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बैतूल में ट्रांसपोर्ट नगर की मांग तेज, ट्रक पार्किंग संकट पर यूनियन ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

बैतूल में ट्रांसपोर्ट नगर की मांग तेज, ट्रक पार्किंग संकट पर यूनियन ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

बैतूल ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट यूनियन ने शहर में ट्रक पार्किंग की समस्या को लेकर ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग की है। यूनियन ने कोसमी औद्योगिक क्षेत्र में शासकीय भूमि आवंटित करने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा।

बुरहानपुर में स्कूल बसों की जांच शुरू, सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर 9 वाहनों पर कार्रवाई

बुरहानपुर में स्कूल बसों की जांच शुरू, सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर 9 वाहनों पर कार्रवाई

बुरहानपुर यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। अभियान के दौरान स्कूल बसों की फिटनेस, परमिट, सुरक्षा उपकरण और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच में कमियां मिलने पर 9 स्कूल वाहनों पर कार्रवाई कर 9,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पन्ना के मड़ला घाट जाम पर पुलिस का सख्त एक्शन, नियम तोड़ने वाले ट्रांसपोर्टरों पर होगी एफआईआर

पन्ना के मड़ला घाट जाम पर पुलिस का सख्त एक्शन, नियम तोड़ने वाले ट्रांसपोर्टरों पर होगी एफआईआर

पन्ना के मड़ला घाट पर लगातार लगने वाले जाम को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने ट्रांसपोर्टरों और वाहन संचालकों की बैठक लेकर सख्त निर्देश जारी किए। भारी वाहनों के लिए निर्धारित समय तय करने, वाहनों की तकनीकी जांच अनिवार्य करने और लापरवाही से जाम लगने पर ट्रांसपोर्टर, वाहन मालिक व चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी गई है।

बुधनी में नो एंट्री नियमों के उल्लंघन पर नागरिकों का विरोध, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बुधनी में नो एंट्री नियमों के उल्लंघन पर नागरिकों का विरोध, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सीहोर जिले के बुधनी में नो एंट्री नियमों के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही से नाराज नागरिकों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने भारी वाहनों पर रोक, बेसहारा मवेशियों को हटाने और सड़क किनारे जमा रेत की सफाई की मांग की। प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शाजापुर में ट्रैफिक पुलिस की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल, चौराहे पर आम नागरिक ने संभाला यातायात

शाजापुर में ट्रैफिक पुलिस की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल, चौराहे पर आम नागरिक ने संभाला यातायात

शाजापुर के एक व्यस्त चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की कथित गैरमौजूदगी के बीच एक आम नागरिक यातायात संभालता नजर आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

उज्जैन में वायरल वीडियो के बाद ओवरलोड ई-रिक्शा चालक पर कार्रवाई

उज्जैन में वायरल वीडियो के बाद ओवरलोड ई-रिक्शा चालक पर कार्रवाई

उज्जैन में सोशल मीडिया पर वायरल हुए ओवरलोड ई-रिक्शा वीडियो के बाद ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। वीडियो में चालक को क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए देखा गया था। पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया और सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई। साथ ही अन्य ई-रिक्शा चालकों को नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी

बड़वानी में अधूरा पैवर कार्य बना परेशानी, खुले चैंबर से हादसों का खतरा बढ़ा

बड़वानी में अधूरा पैवर कार्य बना परेशानी, खुले चैंबर से हादसों का खतरा बढ़ा

बड़वानी के कारंजा चौराहा से अंजड़ रोड तक अधूरा पैवर कार्य और खुले ड्रेनेज चैंबर लोगों के लिए खतरा बन गए हैं। कई जगह गड्ढे और खुली नालियां होने से बाइक सवारों व राहगीरों के हादसे बढ़ रहे हैं। खासकर कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के आसपास की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने और खुले चैंबर पर सुरक्षा जालियां लगाने

दतिया में बिना हेलमेट और मॉडिफाइड बुलेट चालकों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

दतिया में बिना हेलमेट और मॉडिफाइड बुलेट चालकों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

दतिया में नवागत एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। ट्रैफिक इंचार्ज सपना शर्मा ने बिना हेलमेट, बिना दस्तावेज और यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे। मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट बाइक चालकों पर भी जुर्माना लगाया गया और मौके पर साइलेंसर हटवाए गए। साथ ही सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई।

पुलिस ने ब्लैक स्पॉट पर दिया एक्सीडेंट डेमो: CPR प्रशिक्षण और ‘राहवीर योजना’ से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

पुलिस ने ब्लैक स्पॉट पर दिया एक्सीडेंट डेमो: CPR प्रशिक्षण और ‘राहवीर योजना’ से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

कार्यक्रम में "राहवीर योजना" की जानकारी भी साझा की गई। इस योजना के तहत, यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाता है, तो उज्जैन पुलिस द्वारा उसे 25 हजार रुपए तक का प्रोत्साहन दिया जाता है।