आईआरसीटीसी 15 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करेगा। इस 10 रात और 11 दिन की यात्रा में श्रद्धालुओं को पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी और अयोध्या में रामलला के दर्शन कराए जाएंगे। ट्रेन मध्य प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी और इसमें भोजन, ठहरने व स्थानीय परिवहन जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।
