सोनिया गांधी ने अपनी किताब में इंदिरा गांधी से पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा साझा किया। यहां जानिए क्यों घबराहट में कैंसिल करना पड़ा था मिलने का प्लान।
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में इंदिरा गांधी से पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा साझा किया। यहां जानिए क्यों घबराहट में कैंसिल करना पड़ा था मिलने का प्लान।
सोनिया गांधी ने 22 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर अपनी किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की पहली झलक साझा करते हुए सोशल मीडिया पर डेब्यू किया था। 24 अक्टूबर को X पर अपनी पहली पोस्ट में उन्होंने 1965 में कैम्ब्रिज के एक ग्रीक रेस्तरां में राजीव गांधी से हुई पहली मुलाकात की यादें साझा कीं। उनकी किताब 10 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।
पन्ना जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ देश की एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
गुना में राजीव गांधी के शहादत दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में नेताओं ने राजीव गांधी के सूचना क्रांति, पंचायती राज और आधुनिक भारत निर्माण में योगदान को याद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
भोपाल में राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें Jitu Patwari ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान राजीव गांधी के योगदान को याद किया गया और “अमर रहें” के नारे लगाए गए। साथ ही पटवारी ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली और मंत्रियों की समीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आरजीपीवी के विभाजन और राजीव गांधी का नाम हटाने के राज्य सरकार के प्रस्ताव का विरोध किया है। उन्होंने इसे शिक्षा सुधार के बजाय राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कदम बताया। अजय सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में तकनीकी और कंप्यूटर क्रांति की नींव रखी थी और उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महापुरुषों को