Political Event News in Hindi

टीकमगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर दिया जोर

टीकमगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर दिया जोर

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के टीकमगढ़ दौरे पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। दौरे के दौरान युवा संवाद, संगठनात्मक बैठकें और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए, वहीं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज रहीं।

भोपाल में राज्यसभा उम्मीदवारों का भाजपा कार्यालय में स्वागत

भोपाल में राज्यसभा उम्मीदवारों का भाजपा कार्यालय में स्वागत

भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा उम्मीदवारों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं और संगठन की उपलब्धियों व मजबूत स्थिति पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की परंपरा सामान्य कार्यकर्ताओं को भी उच्च सदन तक पहुंचाने की रही है और पार्टी को अपेक्षा से अधिक सफलता मिली

भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैलाश विजयवर्गीय और प्रतिमा बागरी ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, समस्याओं के समाधान के निर्देश

भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैलाश विजयवर्गीय और प्रतिमा बागरी ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, समस्याओं के समाधान के निर्देश

भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री प्रतिमा बागरी ने प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उनकी जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर जल्द निराकरण के निर्देश दिए गए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।

भोपाल में मछुआ कल्याण बोर्ड के नए अध्यक्ष महेश केवट ने संभाला पदभार

भोपाल में मछुआ कल्याण बोर्ड के नए अध्यक्ष महेश केवट ने संभाला पदभार

भोपाल में मछुआ कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश केवट ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज के विकास और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नई उम्मीदें जताई गईं।

हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, भव्य समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता

हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, भव्य समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता

हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के मुख्यमंत्री पद की लगातार दूसरी बार शपथ ली। यह एनडीए सरकार का राज्य में लगातार तीसरा कार्यकाल है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और 40 से अधिक मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री शामिल हुए। समारोह में भारी जनसमर्थन और उत्साह का माहौल देखने को मिला।