भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री प्रतिमा बागरी ने गुरुवार को प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपनी विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के दौरान दोनों मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

मंत्रियों ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रत्येक शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
इस अवसर पर नेताओं ने संगठन और जनता के बीच मजबूत संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान संगठन की जिम्मेदारी है।
इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।