कार्यकर्ता संवाद

भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैलाश विजयवर्गीय और प्रतिमा बागरी ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, समस्याओं के समाधान के निर्देश

भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैलाश विजयवर्गीय और प्रतिमा बागरी ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, समस्याओं के समाधान के निर्देश

भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री प्रतिमा बागरी ने प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उनकी जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर जल्द निराकरण के निर्देश दिए गए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश सह-प्रभारी उषा नायडू का बड़वानी दौरा, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

कांग्रेस प्रदेश सह-प्रभारी उषा नायडू का बड़वानी दौरा, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

कांग्रेस प्रदेश सह-प्रभारी उषा नायडू दो दिवसीय दौरे पर बड़वानी पहुंचीं, जहां उन्होंने बूथ एवं मंडल अध्यक्षों के साथ संगठन सृजन अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में संगठन को बूथ, सेक्टर और गांव स्तर तक मजबूत करने तथा नए परिवारों को जोड़ने पर जोर दिया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने और संगठन को सक्रिय बनाने का आह्वान किया। बैठक में जिला अध्यक्ष,

भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री एदल सिंह कंषाना, कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं

भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री एदल सिंह कंषाना, कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री एदल सिंह कंषाना ने भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा गया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं को जल्द निराकरण का भरोसा देते हुए कहा कि सरकार जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।