Police Action News in Hindi

मैहर में NEET पेपर लीक मामले को लेकर युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, ट्रेन रोकने की कोशिश में कई कार्यकर्ता हिरासत में

मैहर में NEET पेपर लीक मामले को लेकर युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, ट्रेन रोकने की कोशिश में कई कार्यकर्ता हिरासत में

मैहर में NEET परीक्षा लीक मामले को लेकर युवक कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया और रेलवे स्टेशन की ओर कूच करते हुए ट्रेन रोकने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ को रोका और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की

नाबालिग बालिका अपहरण मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी सहित सहयोगी रिश्तेदार गिरफ्तार

नाबालिग बालिका अपहरण मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी सहित सहयोगी रिश्तेदार गिरफ्तार

शाजापुर जिले के बड़ोदिया थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी के साथ उसे संरक्षण देने वाले रिश्तेदार को भी गिरफ्तार किया है। 6 मई 2026 को दर्ज मामले में पुलिस ने जांच के दौरान 16 वर्षीय बालिका को राजगढ़ जिले से सकुशल बरामद किया था। मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। बाद में सामने आया कि आरोपी को

केले के खेत में छिपी गांजे की खेती का भंडाफोड़, पुलिस ने 50 हजार रुपए का माल जब्त किया

केले के खेत में छिपी गांजे की खेती का भंडाफोड़, पुलिस ने 50 हजार रुपए का माल जब्त किया

बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने केले के खेत में छिपाकर उगाई जा रही गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 5 गांजे के पौधे (लगभग 10.5 किलो) जब्त किए, जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर व्यापारी बनकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे

शिवपुरी के सेवड़ा गांव में दहशत, ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार

शिवपुरी के सेवड़ा गांव में दहशत, ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार

शिवपुरी जिले के सेवड़ा गांव के ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर गांव के बाहर रहने वाले कुछ लोगों पर मारपीट, रुपये छीनने और दहशत फैलाने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी आए दिन पैसों की मांग करते हैं और विरोध करने पर मारपीट करते हैं, जिससे गांव में डर का माहौल है। पीड़ित आकाश पाल ने भी लूट और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन

खनियांधाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

खनियांधाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी के खनियांधाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के मामले का महज 24 घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नीरज जाटव ने घर का ताला तोड़कर करीब 2.70 लाख रुपये नकद और जेवरात चोरी किए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरा माल बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 38 लाख का 194 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 38 लाख का 194 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी के करैरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 194 किलो गांजा (कीमत करीब 38 लाख रुपये) जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर हुंडई क्रेटा कार को रोका और तलाशी के दौरान मादक पदार्थ बरामद किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गांजा ओडिशा से लाया गया था।

मोहन बड़ोदिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 माह से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार

मोहन बड़ोदिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 माह से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार

शाजापुर की मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस ने 9 माह से फरार चल रहे चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से करीब 30 हजार रुपये मूल्य का चोरी गया सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर उसे सारंगपुर बस स्टैंड से पकड़ा और आगे की जांच जारी है।

जमीन विवाद में महिला से अभद्रता, SP कार्यालय पहुंची पीड़िता को मिला न्याय का भरोसा

जमीन विवाद में महिला से अभद्रता, SP कार्यालय पहुंची पीड़िता को मिला न्याय का भरोसा

शाजापुर जिले के ग्राम मोहम्मदपुर पुवडिया में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि स्थानीय थाने में उसकी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद वह SP कार्यालय पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए ASP के निर्देश पर अजाक थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

श्योपुर में वीरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.32 लाख की अवैध शराब सहित थार जब्त, चंबल नदी से तस्कर गिरफ्तार

श्योपुर में वीरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.32 लाख की अवैध शराब सहित थार जब्त, चंबल नदी से तस्कर गिरफ्तार

श्योपुर के वीरपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.32 लाख रुपये की अवैध शराब से भरी काले रंग की थार गाड़ी जब्त की और एक तस्कर को चंबल नदी से गिरफ्तार किया। पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी भागने की कोशिश में नदी में कूद गया था, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

खेत की मेड़ पर चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 11 जुआरियों को दबोचा

खेत की मेड़ पर चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 11 जुआरियों को दबोचा

बड़वानी जिले में अवैध जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खेत की मेड़ पर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगा रहे 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा और उनके पास से 29,500 रुपये नकद सहित 52 ताश के पत्ते जब्त किए।

बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60 लीटर कच्ची शराब और बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार

बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60 लीटर कच्ची शराब और बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी जिले की बैराड़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब और एक मोटरसाइकिल सहित आरोपी सुरेन्द्र बंजारा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र तीन दिनों में नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब

थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र तीन दिनों में नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब

थाना मोहन बड़ोदिया में दर्ज एक मामले में 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के घर से लापता होने की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मात्र तीन दिनों के भीतर अपहृता को कानड़, जिला

नींबू से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, हाईवे पर मचा हड़कंप

नींबू से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, हाईवे पर मचा हड़कंप

दतिया के चिरूला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर नींबू से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। चालक और परिचालक ने कूदकर जान बचाई, जबकि दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में अत्यधिक गर्मी और ब्रेक सिस्टम की खराबी को हादसे का कारण माना जा रहा है।

फर्जी इंजीनियर बनकर मोबाइल टावरों से केबल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया

फर्जी इंजीनियर बनकर मोबाइल टावरों से केबल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया

बुरहानपुर की नेपानगर पुलिस ने मोबाइल टावरों से तांबे की केबल चोरी करने वाले हाईटेक गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी इंजीनियर बनकर टावरों की रेकी करते थे और तकनीकी उपकरणों की मदद से केबल चोरी करते थे। पुलिस ने उनके पास से ₹1.29 लाख की चोरी की केबल और वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद किया है। मामले में दो अन्य आरोपी अभी

सिंगरौली बस स्टैंड से अगवा मासूम 36 घंटे में सकुशल बरामद, झारखंड से आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली बस स्टैंड से अगवा मासूम 36 घंटे में सकुशल बरामद, झारखंड से आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली के बैढ़न बस स्टैंड से अगवा हुई 2 वर्षीय मासूम बच्ची को पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर झारखंड से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में झारखंड निवासी आरोपी विनोद महतो को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी का सुराग लगाया। इस ऑपरेशन में 10 विशेष टीमें और 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल रहे।