MP Investment News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में ढाई साल में 12 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतारने का दावा किया है। इसी के चलते उद्योग-व्यापार सम्मेलन में 7,500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पेश किए गए।

पीथमपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कॉर्सिस इंडस्ट्रीज एवं वोल्टर्स टेक्नोलॉजी की नई औद्योगिक इकाइयों का शुभारंभ किया। करीब ₹850 करोड़ के निवेश वाली इन परियोजनाओं से 30 हजार से अधिक रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है। परियोजनाएं हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग, लिथियम बैटरी और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी हैं।
इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्योग, निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे और नीतिगत सुधारों पर तेजी से कार्य कर रही है।