Madhya Pradesh News in Hindi

बुरहानपुर में मजदूरी के पैसे मांगने पर खूनी संघर्ष, दबंगों के हमले में तीन लोग ICU में भर्ती

बुरहानपुर में मजदूरी के पैसे मांगने पर खूनी संघर्ष, दबंगों के हमले में तीन लोग ICU में भर्ती

बुरहानपुर के लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम भोलाना में मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर विवाद के बाद दबंगों ने चार लोगों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में तीन लोगों को गंभीर हालत में ICU में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विधानसभा परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा, बैठक व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर अधिकारियों को सुचारु संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

श्योपुर को मिला नया पुलिस अधीक्षक, 2018 बैच के IPS मोती उर रहमान संभालेंगे कानून व्यवस्था की कमान

श्योपुर को मिला नया पुलिस अधीक्षक, 2018 बैच के IPS मोती उर रहमान संभालेंगे कानून व्यवस्था की कमान

श्योपुर जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मोती उर रहमान की नियुक्ति की गई है। इससे पहले वह अनूपपुर जिले में एसपी के पद पर तैनात थे। अब वह श्योपुर जिले की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।

केन-बेतवा लिंक परियोजना: आंदोलनरत किसानों को पुलिस ने हटाया, किसान नेता अमित भटनागर गिरफ्तार

केन-बेतवा लिंक परियोजना: आंदोलनरत किसानों को पुलिस ने हटाया, किसान नेता अमित भटनागर गिरफ्तार

केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में 17 दिनों से धरना दे रहे किसानों को छतरपुर के बराना नदी स्थित प्रदर्शन स्थल से पुलिस ने हटाते हुए किसान नेता अमित भटनागर को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। इसके बाद 100 से अधिक लोग इलाज के लिए पन्ना जिला अस्पताल पहुंचे, जहां प्रशासन और भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

पन्ना की धरती ने फिर उगला अनमोल खजाना, NMDC की खदान से मिला 13.16 कैरेट का दुर्लभ जेम क्वालिटी हीरा

पन्ना की धरती ने फिर उगला अनमोल खजाना, NMDC की खदान से मिला 13.16 कैरेट का दुर्लभ जेम क्वालिटी हीरा

मध्य प्रदेश के पन्ना स्थित एनएमडीसी की डायमंड माइनिंग परियोजना से 13.16 कैरेट का दुर्लभ प्राकृतिक जेम क्वालिटी हीरा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। मार्च 2024 में खदान दोबारा शुरू होने के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा जेम श्रेणी का हीरा है। इस खोज से पन्ना की हीरा नगरी के रूप में पहचान और मजबूत होने के साथ खनन क्षेत्र

पन्ना में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य झांकी, भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु

पन्ना में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य झांकी, भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु

पन्ना के श्री जुगल किशोर सरकार सप्तनिधि धाम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कथा के दौरान पूज्य राजेंद्र दास जी महाराज ने भक्ति और गुरु श्रद्धा का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रमुख मंदिरों के पुजारियों और संत-महात्माओं का सम्मान भी किया गया।

आष्टा में रंगदारी और तोड़फोड़ मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

आष्टा में रंगदारी और तोड़फोड़ मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र में रेस्टोरेंट में कथित रंगदारी, मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल थार वाहन और चाकू भी बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

भोपाल: इथेनॉल मिश्रण पर भारतीय किसान संघ का समर्थन, किसानों और रोजगार को बताया लाभकारी

भोपाल: इथेनॉल मिश्रण पर भारतीय किसान संघ का समर्थन, किसानों और रोजगार को बताया लाभकारी

भोपाल में भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण की नीति का समर्थन करते हुए कहा कि इससे किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण और रोजगार को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने सहकारी मॉडल पर शुगर फैक्ट्रियों के संचालन और प्रदेश में नई इथेनॉल इकाइयों की संभावनाओं पर भी जोर दिया।

पलेरा शासकीय महाविद्यालय में “नशे से दूरी बहुत जरूरी” अभियान, छात्रों ने रैली निकालकर किया जागरूक

पलेरा शासकीय महाविद्यालय में “नशे से दूरी बहुत जरूरी” अभियान, छात्रों ने रैली निकालकर किया जागरूक

पलेरा के शासकीय महाविद्यालय में "नशे से दूरी बहुत जरूरी" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने रैली निकाली, भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

श्योपुर: विजयपुर में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पत्नी को लेकर जताई नाराजगी

श्योपुर: विजयपुर में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पत्नी को लेकर जताई नाराजगी

श्योपुर जिले के विजयपुर में एक युवक पत्नी के घर छोड़कर चले जाने और शिकायत पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए पानी की टंकी पर चढ़ गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की समझाइश के बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया। मामले की जांच जारी है।

भोपाल में अच्छी बारिश की कामना को लेकर अनोखी पहल, गधों को खिलाए गए गुलाब जामुन

भोपाल में अच्छी बारिश की कामना को लेकर अनोखी पहल, गधों को खिलाए गए गुलाब जामुन

भोपाल में मानसून की धीमी रफ्तार के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजसेवी मुजाहिद सिद्दीकी ने पारंपरिक मान्यता के अनुसार गधों को गुलाब जामुन खिलाकर अच्छी बारिश की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पर्याप्त वर्षा होने से किसानों और आम लोगों को राहत मिलेगी।

मध्य प्रदेश: धार्मिक स्थलों के लिए उज्जैन में विकसित होगी फूलों की खेती, मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान

मध्य प्रदेश: धार्मिक स्थलों के लिए उज्जैन में विकसित होगी फूलों की खेती, मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान

मध्य प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि धार्मिक स्थलों के लिए बाहरी फूलों पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से उज्जैन में 100 एकड़ भूमि पर फूलों की खेती विकसित की जाएगी। उन्होंने दतिया उपचुनाव को लेकर भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने की बात कही।

टीकमगढ़: पलेरा में 20 दिन की नवजात बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु, पुलिस जांच में जुटी

टीकमगढ़: पलेरा में 20 दिन की नवजात बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु, पुलिस जांच में जुटी

टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के बन्ने बुजुर्ग गांव में 20 दिन की नवजात बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी हैं तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रतलाम: आजमपुर डोडिया में दूषित पानी से ग्रामीण बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर

रतलाम: आजमपुर डोडिया में दूषित पानी से ग्रामीण बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर

रतलाम जिले के आजमपुर डोडिया गांव में दूषित पानी के कारण कई ग्रामीण बीमार हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाकर करीब 80 लोगों की जांच और उपचार किया, जबकि प्रशासन ने स्वच्छ पेयजल व्यवस्था और पानी के नमूनों की जांच शुरू कर दी है।

ग्वालियर चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव: प्रवीण अग्रवाल बने नए अध्यक्ष, 617 वोटों से दर्ज की जीत

ग्वालियर चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव: प्रवीण अग्रवाल बने नए अध्यक्ष, 617 वोटों से दर्ज की जीत

ग्वालियर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रवीण अग्रवाल ने पारस जैन को 617 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। कुल 3189 वोटों में से उन्हें 1895 मत मिले। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और जीत के बाद समर्थकों ने उनका स्वागत किया।