1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कटनी के सरस्वाही कन्या छात्रावास में छात्राओं का प्रदर्शन, दूषित पानी और नाश्ते से 9 की तबीयत बिगड़ी

कटनी के सरस्वाही कन्या छात्रावास में छात्राओं का प्रदर्शन, दूषित पानी और नाश्ते से 9 की तबीयत बिगड़ी

कटनी के सरस्वाही शासकीय कन्या छात्रावास में सुविधाओं की कमी को लेकर छात्राओं ने प्रदर्शन किया। दूषित पानी और नाश्ते के बाद 9 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। छात्राओं ने प्रशासन से समस्याओं के समाधान की मांग की है।

By: Nivedita 
Updated:
कटनी के सरस्वाही कन्या छात्रावास में छात्राओं का प्रदर्शन, दूषित पानी और नाश्ते से 9 की तबीयत बिगड़ी

कटनी जिले के सरस्वाही स्थित शासकीय कन्या छात्रावास में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं ने छात्रावास के बाहर धरना देकर पानी, भोजन और बिजली जैसी जरूरी सुविधाओं की कमी का आरोप लगाया। छात्राओं का कहना है कि लंबे समय से समस्याओं को लेकर शिकायत की जा रही थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

दूषित पानी और नाश्ता करने के बाद बिगड़ी तबीयत

छात्राओं के अनुसार, छात्रावास में दूषित पानी और भोजन की गुणवत्ता को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। इसी बीच नाश्ता करने और पानी पीने के बाद अचानक 9 छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। बीमार छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी छात्राओं का उपचार जारी है।

 

छात्राओं ने वीडियो बनाकर प्रशासन से लगाई गुहार

घटना के बाद छात्राओं ने अपनी समस्याओं को लेकर मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो के माध्यम से उन्होंने कलेक्टर और जिला प्रशासन से छात्रावास पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। छात्राओं ने आरोप लगाया कि शिकायतों और वीडियो सामने आने के बाद भी काफी समय तक कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

छात्रावास व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्राओं ने मांग की है कि पानी, भोजन और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए, ताकि उन्हें सुरक्षित और बेहतर माहौल मिल सके।

 

रिपोर्ट – अमित नायक कटनी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...