Girls Hostel News in Hindi

बड़वानी: वार्डन बदलने से नाराज छात्राएं सड़क पर उतरीं, कलेक्टर कार्यालय जाने निकली रैली

बड़वानी: वार्डन बदलने से नाराज छात्राएं सड़क पर उतरीं, कलेक्टर कार्यालय जाने निकली रैली

बड़वानी में वार्डन बदले जाने से नाराज करीब 30 छात्राएं कलेक्टर कार्यालय में शिकायत करने के लिए रैली के रूप में निकल पड़ीं। छात्राओं ने नई अधीक्षिका के व्यवहार के साथ छात्रावास में जगह, भोजन और सुविधाओं की कमी की शिकायत की। प्राचार्य अनिल मिश्रा ने उन्हें समझाकर वापस लौटाया और अधिकारियों से चर्चा के बाद दो दिन में समाधान का आश्वासन दिया।

कटनी के सरस्वाही कन्या छात्रावास में छात्राओं का प्रदर्शन, दूषित पानी और नाश्ते से 9 की तबीयत बिगड़ी

कटनी के सरस्वाही कन्या छात्रावास में छात्राओं का प्रदर्शन, दूषित पानी और नाश्ते से 9 की तबीयत बिगड़ी

कटनी के सरस्वाही शासकीय कन्या छात्रावास में सुविधाओं की कमी को लेकर छात्राओं ने प्रदर्शन किया। दूषित पानी और नाश्ते के बाद 9 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। छात्राओं ने प्रशासन से समस्याओं के समाधान की मांग की है।

बुधनी में खबर का असर: 24 घंटे में खुला छात्रावास का बंद रास्ता, अब सीसी रोड निर्माण की उठी मांग

बुधनी में खबर का असर: 24 घंटे में खुला छात्रावास का बंद रास्ता, अब सीसी रोड निर्माण की उठी मांग

सीहोर जिले के बुधनी में शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास का वर्षों से बंद पड़ा रास्ता खबर प्रकाशित होने के 24 घंटे के भीतर प्रशासन ने साफ करा दिया। हालांकि मार्ग खुलने से छात्राओं को राहत मिली है, लेकिन स्थानीय लोग अब स्थायी समाधान के रूप में सीसी सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं।