भोपाल में आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करते हुए कांग्रेस पर आपातकाल को लेकर निशाना साधा। उन्होंने सेनानियों के लिए विशेष ट्रेन, नि:शुल्क आवास, इलाज, एयर एंबुलेंस और ताम्रपत्र जैसी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।
