Literary Award News in Hindi

हिंदी दिवस पर जहानाबाद में साहित्यकारों का सम्मान, 16वें समारोह में दिखा भाषा के प्रति उत्साह

हिंदी दिवस पर जहानाबाद में साहित्यकारों का सम्मान, 16वें समारोह में दिखा भाषा के प्रति उत्साह

जहानाबाद में नागरिक विकास मंच की ओर से 16वें हिंदी दिवस समारोह-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व डीएम अरुण कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया और पूर्व सांसद जगदीश शर्मा समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान साहित्यकारों, कवियों और हिंदी सेवियों को सम्मानित किया गया तथा हिंदी के संरक्षण और नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने का संकल्प लिया गया।

‘विदा होती बेटियाँ’ के रचनाकार डॉ. ओम प्रकाश को ‘माटी महकी सम्मान-2026’

‘विदा होती बेटियाँ’ के रचनाकार डॉ. ओम प्रकाश को ‘माटी महकी सम्मान-2026’

शक्तिनगर में आयोजित साहित्यिक समारोह में ‘विदा होती बेटियाँ’ के रचनाकार डॉ. ओम प्रकाश को हिंदी साहित्य में योगदान के लिए ‘माटी महकी सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। स्वर्गीय डॉ. शालिग्राम शर्मा की जयंती पर आयोजित काव्य-संध्या में देशज संवेदनाओं, पारिवारिक रिश्तों और लोकभाषा से जुड़ी रचनाओं ने श्रोताओं को प्रभावित किया।