Ganesh Mahotsav News in Hindi

पलेरा में गूंजे कृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बाल कथावाचकों ने सुनाया श्रीकृष्ण और श्रीराम का प्रसंग

पलेरा में गूंजे कृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बाल कथावाचकों ने सुनाया श्रीकृष्ण और श्रीराम का प्रसंग

पलेरा में गणेश महोत्सव के अवसर पर शीतला माता मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन 12 वर्षीय श्यामा लक्ष्मी किशोरी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया, जबकि 15 वर्षीय रिवी दीदी ने श्रीराम के प्राकट्य और बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

गणेश विसर्जन की तैयारियों का महापौर ने लिया जायजा, घाटों पर व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

गणेश विसर्जन की तैयारियों का महापौर ने लिया जायजा, घाटों पर व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

भोपाल में गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों को लेकर महापौर मालती राय ने प्रेमपुरा, रानी कमलापति और खटलापुरा घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नगर निगम ने लोगों से निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करने और पर्यावरण व स्वच्छता का ध्यान रखने की अपील की है।