Farmer Complaint News in Hindi

बड़वानी: इंदिरा सागर नहर के पानी से किसान का कुआं धंसा, मुआवजे की मांग को लेकर जनसुनवाई में पहुंचा मामला

बड़वानी: इंदिरा सागर नहर के पानी से किसान का कुआं धंसा, मुआवजे की मांग को लेकर जनसुनवाई में पहुंचा मामला

बड़वानी की ठीकरी तहसील के किसान महादेव पाटीदार ने इंदिरा सागर परियोजना की नहर निर्माण और पानी की निकासी को लेकर कलेक्टर जनसुनवाई में शिकायत की है। किसान का आरोप है कि पानी खेत में भरने से करीब 10 लाख रुपये की लागत वाला पक्का कुआं धंस गया। किसान ने कई बार शिकायत करने का दावा करते हुए नुकसान की भरपाई और पानी की स्थायी निकासी की मांग की है।

बड़वानी: नकली खाद बिक्री और धमकी का आरोप, किसान संघ ने कार्रवाई की मांग की

बड़वानी: नकली खाद बिक्री और धमकी का आरोप, किसान संघ ने कार्रवाई की मांग की

बड़वानी के राजपुर क्षेत्र में नकली डीएपी खाद बेचने और शिकायत करने पर किसान को धमकाने का मामला सामने आया है। किसान गोपाल भायल ने वंदना फर्टिलाइजर से खरीदी गई खाद की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। भारतीय किसान संघ ने आरोपी व्यापारी पर सख्त कार्रवाई, लाइसेंस रद्द करने और गिरफ्तारी की मांग की है। मामले की शिकायत पुलिस और प्रशासन से की गई है,