Elephant Care News in Hindi

गणेश चतुर्थी पर हिनौता हाथी कैंप पहुंचे बृजेंद्र प्रताप सिंह, हाथियों को खिलाया विशेष आहार

गणेश चतुर्थी पर हिनौता हाथी कैंप पहुंचे बृजेंद्र प्रताप सिंह, हाथियों को खिलाया विशेष आहार

गणेश चतुर्थी के अवसर पर पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह हिनौता हाथी कैंप पहुंचे। उन्होंने कायाकल्प शिविर में हाथियों को तिलक लगाकर केला, गन्ना और विशेष आहार खिलाया। कैंप में करीब 21 हाथियों की स्वास्थ्य जांच, साफ-सफाई और पोषण पर ध्यान दिया जा रहा है। विधायक ने महावतों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली।

पन्ना टाइगर रिजर्व में सात दिवसीय एलिफेंट रिजुविनेशन कैंप शुरू, 21 हाथियों की होगी विशेष देखभाल

पन्ना टाइगर रिजर्व में सात दिवसीय एलिफेंट रिजुविनेशन कैंप शुरू, 21 हाथियों की होगी विशेष देखभाल

पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता हाथी कैंप में 24 से 30 सितंबर तक सात दिवसीय एलिफेंट रिजुविनेशन कैंप आयोजित किया जा रहा है। कैंप में 21 हाथियों को आराम, स्वास्थ्य परीक्षण और विशेष देखभाल दी जा रही है। उन्हें केला, गन्ना, नारियल, पौष्टिक दलिया और गुड़ के लड्डू जैसे पसंदीदा आहार दिए जा रहे हैं। स्कूली बच्चों को भी कैंप का भ्रमण कराने की योजना है।