बड़वानी के कुंडिया में अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर सांकेतिक भाषा महोत्सव आयोजित किया गया। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने सांकेतिक भाषा में नृत्य, अल्फाबेट और राष्ट्रगान प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा, विशेष शिक्षकों और सुविधाजनक छात्रावास की जरूरत पर जोर दिया गया।
