Clean Barwani Campaign News in Hindi

बड़वानी में पॉलिथीन के खिलाफ नगर पालिका का अभियान, व्यापारियों को बांटी कपड़े की थैलियां

बड़वानी में पॉलिथीन के खिलाफ नगर पालिका का अभियान, व्यापारियों को बांटी कपड़े की थैलियां

बड़वानी में नगर पालिका और रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी ने शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान के नेतृत्व में मोटी माता मार्ग और कारंजा चौपाटी पर पैदल मार्च निकालकर व्यापारियों को पॉलिथीन के नुकसान बताए गए। इस दौरान लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाने के साथ कपड़े की थैलियां वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।