मध्य प्रदेश में जातिगत भेदभाव को समाप्त करने के लिए कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने सरकार से गांवों, मोहल्लों, टोलों और स्कूलों के जातिसूचक नाम बदलने की मांग की है। इस मुद्दे को लेकर दोनों पार्टियों ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल को पत्र लिखा है। कांग्रेस और BSP ने सर्वे कराकर ऐसे जातिसूचक नामों को बदलने की तत्काल मांग की है।
