बैतूलः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को बैतूल विधानसभा में बैतूल बाजार मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने बैतूल स्थित निज निवास पर भी क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित व प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
