यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर नवादा में बैंक कर्मचारियों की एकदिवसीय हड़ताल पूरी तरह सफल रही। पीएनबी, एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया और ग्रामीण बैंकों के कर्मियों के शामिल होने से जिले में लगभग 700 करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित हुआ। 5-दिवसीय बैंकिंग, पुरानी पेंशन योजना (OPS) और अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
