बड़वानी में भारतीय किसान संघ ने 37 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा में पारदर्शिता, मंडियों में आधुनिक व्यवस्था, सभी खरीफ फसलों की MSP पर खरीदी और खाद वितरण के लिए परेशान करने वाली ई-टोकन व्यवस्था को तुरंत बंद करने की मांग की है।
