दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद बुरहानपुर में कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। जिला कांग्रेस कार्यालय में ढोल-ताशों, आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ खुशी जताई गई। कांग्रेस नेताओं ने इस जीत को जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
