मंदसौर खबरें

मंदसौर के वार्ड 27 में गहराया पेयजल संकट, रहवासियों में नाराजगी

मंदसौर के वार्ड 27 में गहराया पेयजल संकट, रहवासियों में नाराजगी

मंदसौर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 27 में पेयजल संकट गहराने से रहवासियों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि कई दिनों से नियमित पानी सप्लाई नहीं हो रही, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वार्डवासियों ने नगर पालिका से जल्द समस्या के समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि स्थिति नहीं सुधरी तो चुनाव में जनप्रतिनिधियों का विरोध किया जाएगा।

मंदसौर में NSUI का प्रदर्शन, प्राचार्य पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप

मंदसौर में NSUI का प्रदर्शन, प्राचार्य पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप

मंदसौर में NSUI कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज के एक कर्मचारी के साथ कथित मारपीट के विरोध में वायडी नगर थाना के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चक्का जाम कर प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाया, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए। NSUI ने मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मंदसौर: वार्ड 21 की अभिनंदन कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं का संकट, नारकीय हालात से परेशान क्षेत्रवासी

मंदसौर: वार्ड 21 की अभिनंदन कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं का संकट, नारकीय हालात से परेशान क्षेत्रवासी

अभिनंदन कॉलोनी की गलियाँ लंबे समय से सफाई व्यवस्था से वंचित हैं। कचरा न उठने से बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। बरसात के दिनों में हालात और बुरे हो जाते हैं-कीचड़, पानी भराव और दुर्गंध से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।

Kisan Nyay Yatra: एमपी में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्टर कार्यालयों का घेराव- आज से कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा

Kisan Nyay Yatra: एमपी में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्टर कार्यालयों का घेराव- आज से कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा

मध्य प्रदेश में आज से कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा शुरू हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में यह प्रदेश स्तरीय ट्रैक्टर रैली आंदोलन मंदसौर जिले के गरोठ से शुरू होगा।