1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर तापसी का बड़ा बयान : पढ़िए क्या कहा

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर तापसी का बड़ा बयान : पढ़िए क्या कहा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर तापसी का बड़ा बयान : पढ़िए क्या कहा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग के एक मामले में मंगलवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हो गई है वहीं उन्हें 14 दिन की हिरासत में भेजने के आदेश जारी कर दिए गए है। आपको बता दे कि कल से ही इस मामले पर बॉलीवुड के लोग अपनी राय रख रहे है।

इसी बीच तापसी का एक ट्वीट बहुत वायरल हो रहा है जिसमें वो रिया के अरेस्ट होने के बाद अपनी बात कहती हुई नजर आ रही है। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया में सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह से जुड़ी एक खबर शेयर की है।

तापसी द्वारा शेयर की गई खबर के मुताबिक विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया और कहा कि रिया के खिलाफ यह हमारा केस नहीं है।

तापसी ने लिखा, इन्होंने कहा कि यह इनका केस नहीं है. तो इसका मतलब यह है कि वह लालची नहीं थी और न ही खूनी लेकिन वह ड्रग्स लेती थी और उसे इधर से उधर पहुंचाती थी। तो यह केस जिसका भी था उसको मुबारक हो क्योंकि सुशांत को तो नहीं लेकिन उन लोगों को जरूर न्याय मिल गया होगा, मुबारक हो।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...