बुधवार को मनुका ओवलल के मैदान पर खेले गए आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के ग्रुप-बी के अपने पहले मैच में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर अपनी पहली जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ग्रुप-बी में दो अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गया है। तो वही वेस्टइंडीज की दो मैचों में यह पहली हार है।
बता दे गत विजेता वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान टेलर और शेमानी कैम्पबैल ने 43-43 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में एमन अनवर, निदा डार और डायनो बैग ने मिलकर 2-2 विकेट अपने नाम किए।
जवाब में पाकिस्तान टीम ने 10 गेंद शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान बिस्माह मारूफ ने 38 रनों की नाबाद पारी खेली तो दूसरी बल्लेबाज जवेरिया खान 35 रन बनाए। जवेरिया को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।