नई दिल्ली : इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच से पहले भारतीय स्पीन गेंदबाज हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को जमकर लताड़ा है। और उन्हें उनकी असली औकात दिखाई। हरभजन ने कहा कि, ‘हमें आपसे कोई दिक्कत नहीं, भारत में काफी लोग शोएब अख्तर जैसे खिलाड़ियों का कद्र करते हैं। लेकिन दिक्कत तब होती है जब किसी भी मुद्दे पर कोई एक क्रिकेटर उठकर पाकिस्तान की बदनामी करता है। हमारे झंडे की बदनामी करता है, तो हम सबों को दिक्कत है। हमारा आपस में कितना प्यार है, वो हम जानते हैं। लेकिन हमारे लोगों को उस प्यार से गुस्सा तब आता है, जब कोई एक बेतुका आदमी उठकर हिन्दुस्तान पर यह दाग लगाता है कि कश्मीर हमारा है, वो हमारा है।’
हरभजन ने आगे कहा कि, ‘वो जिनका मुद्दा है, उन्हें संभालने दीजिए। हमारा कद उतना बड़ा नहीं है कि उन मुद्दों में घुसें। हम क्रिकेटर हैं और यही बनकर रहें। हमें पाकिस्तान से प्यार मिला है और आपको हिन्दुस्तान से प्यार मिला है. तो, हम उस प्यार को क्यों ना बांटे। यदि आप हमारे मुल्क और झंडे की तौहीन करोगे, तो यह बर्दाश्त के काबिल नहीं होगा।‘
आपको बता दें कि हरभजन ने अपना ये बयान एक निजी चैनल के कार्यक्रम के दौरान दिया। इस कार्यक्रम में हरभजन के साथ-साथ पूर्व पाक गेंदबाज शोएब अख्तर भी शामिल थे। शोएब अख्तर ने कहा, ‘जब एक मुकाबले में हरभजन ने मुझे छक्का लगाया, तो मुझे मिडऑन से किसी ने आवाज दिया कि बीमर गेंद फेंक। मैंने कहा कि यही गलती मैंने फैसलाबाद में धोनी के खिलाफ की थी, जब मैंने गुस्से में जानबूझकर बीमर गेंद डाली। धोनी शानदार खिलाड़ी हैं और मैं उनकी काफी इज्जत करता है। बाद में मुझे अपने बारे में बहुत बुरा लगा कि मैंने ऐसा क्यों किया? यदि वो बीमर धोनी को लग जाता तो 2005 में ही धोनी का 3-5 हो जाता।
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को पहला मैच होना है, जिसका प्रसारण शाम 7.30 बजे के तकरीबन होगा। अगर हम संभावित भारतीय टीम की बात करें तो,
भारतीय टीम: केएल राहुल, रोहीत शर्मा, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, विराट कोहली(कप्तान), अक्षर पटेल, हार्दीक पाण्डया, रविचंद्रन अश्विन, रविचंद्र जडेजा, इशान किशन(विकेट कीपर), ऋषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चहर, जसप्रित बुमराह, मो. शमी, राहुल चहर, शर्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान टीम : असिफ अली, बाबर आजम, फख़र जमां, हैदर अली, खुशदील शाह, इमाद वसीम, मो. हफीज़, मो. नवाज, मो.वसीम, शदाब खान, शोएब मलिक, मो.रिजवान, सरफराज अहमद, हरिस रौफ़, हसन अली, शाहीन अफरीदी, शहनवाज दहानी, उस्मान कादीर।